Jhargram : जिले में LPG की आपूर्ति सामान्य व निर्बाध, लोगों से PANIC से बचने की डीएम ने की अपील, कंट्रोल रूम खुला

झाड़ग्राम : शहर के LPG वितरण केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि अग्रिम बुकिंग और भुगतान करने के बावजूद उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। इसी बीच झाड़ग्राम की जिला अधिकारी आकांक्षा भास्कर नें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य और निर्बाध है। प्रशासन के अनुसार, बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को नियमित प्रक्रिया के तहत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से घबराने से बचने की अपील की है और कहा है कि गैस आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इस संबंध में जानकारी या सहायता के लिए जिला प्रशासन की ओर से 24 घंटे का कंट्रोल रूम भी खोला गया है।
कंट्रोल रूम नंबर: 03221 – 258228 है.

 

 

इसे भी पढ़ेंं : Jhargram :  झाड़ग्राम पुलिस को बड़ी सफलता, नाका चेकिंग के दौरान लॉरी से 100 किलोग्राम गांजा बरामद, चालक-खलासी गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CRIME मीटिंग में एसएसपी ने दिए कई अहम निर्देश

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक (नगर) की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी…

Spread the love

Jamshedpur : SSP ने छह दिन में ही बदला अपना आदेश, बर्मामाइंस से जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर बनाए गए दिलीप यादव को सौंपी गई कदमा थाना की कमान

परसुडीह व चाकुलिया थाना प्रभारी समेत जिले के 53 पुलिस पदाधिकारियों का Transfer-Posting, 24 घंटे में योगदान देने का निर्देश जमशेदपुर :  वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयुष पांडेय ने बड़े…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *