Gamharia : आरआइटी मोड़ से आसंगी तक जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

गम्हरिया : आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग के आरआइटी मोड़ से आसंगी तक जर्जर सड़क की मरम्मती कराने की मांग जेएलकेएम ने की है. मामले को लेकर समिति के आदित्यपुर नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिले. साथ ज्ञापन सौंप जर्जर सड़क की मरम्मती करवाने व खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने की मांग की गयी.

राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे है

ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त सड़क से होकर रोजाना आसंगी, बर्गीडीह, बोनडीह, राहरगोड़ा के लोगों के साथ-साथ कंपनियों में काम करने वाले हजारों कामगार आवागमन करते है. सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों की वजह से जलजमाव होता है. वहीं स्ट्रीट लाइट खराब होने की वजह से राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: किसानों को मिलेगा सिंचाई का तोहफा, जुगसलाई विधायक की बड़ी पहल

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

    जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

    Spread the love

    BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

    जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *