Bihar: सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे मंत्री-विधायक, ग्रामीणों ने किया लाठी-डंडों से हमला

पटना:  शनिवार सुबह पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिकिरियावां हाल्ट के पास ट्रक और ऑटो की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई थी। सभी मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव के रहने वाले थे। इस घटना के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है।

बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुंचे। दोनों नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और संवेदना जताई।

रुकने की अपील पर भड़का विवाद
नेता लौटने लगे तो ग्रामीणों ने उनसे आग्रह किया कि वे थोड़ी देर और रुकें। मंत्री ने आगे का कार्यक्रम होने का हवाला देकर मना कर दिया। इस पर लोग भड़क गए। ग्रामीणों का आरोप था कि हादसे के दिन विधायक के कहने पर उन्होंने सड़क जाम हटाया था, लेकिन अब तक उन्हें सही मुआवजा नहीं मिला।

गुस्साए ग्रामीणों ने अचानक लाठी-डंडे निकाल लिए और मंत्री व विधायक पर हमला कर दिया। हालात बिगड़ने पर दोनों नेता लगभग एक किलोमीटर दूर भागकर अपनी जान बचा पाए।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने में जुट गया। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

 

 

इसे भी पढ़ें : ट्रंप के सलाहकार का बड़ा बयान, बोले – “शांति का रास्ता दिल्ली से होकर जाता है”, जानिए क्या है वजह ?

Spread the love

Related Posts

land Broker Murder : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबी जमीन कारोबारी वरुण सिंह की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ 4 गोलियां मारी

बेगूसराय: (बिहार) : बेगूसराय जिले में सोमवार को अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शहर के सिंधौल थाना क्षेत्र स्थित रेलवे गुमटी नंबर-49 (नागदह मोहल्ला) के पास अपराधियों…

Spread the love

Bihar Politics : 7 को  जदयू में शामिल होंगे निशांत कुमार, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना, करेंगे पूरे बिहार का भ्रमण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार की राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 7 मार्च यानी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time