
चाईबासा: चाईबासा के बाल संप्रेक्षण गृह से रविवार संध्या करीब 5:00 बजे बड़ी संख्या में बच्चे फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 से अधिक बच्चों ने पहले अंदर के दरवाजे को तोड़ा, फिर वहां रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद, उन्होंने मुख्य द्वार को जोर-जोर से धक्का देकर तोड़ दिया और वहां से भाग निकले।
प्रशासन की तत्परता, चार बच्चे लौटे
घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और सदर अनुमंडल पदाधिकारी अपनी टीम के साथ बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की सक्रियता के चलते अब तक चार बच्चे वापस लौट आए हैं, जबकि बाकी की तलाश जारी है।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और सुरक्षा चूक को लेकर अधिकारी गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : Gamharia: झोपड़ीनुमा होटल में आग से लाखों का नुकसान, शरारती तत्वों पर शक