New Delhi: अंडमान में मिले 2 लाख करोड़ कच्चे तेल और गैस भंडार का संकेत

 

नई दिल्ली : केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि अंडमान सागर में कच्चे तेल और गैस का एक भंडार दिखा है। शुरुआती खुदाई में जो संकेत मिल रहे हैं उसके आधार पर यह जा सकता है कि भारत को अंडमान सागर में करीब दो लाख करोड़ लीटर कच्चे तेल का भंडार मिल सकता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर यह संकेत सच साबित होता है तो इससे देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में करीब पांच गुना तक की बढोतरी हो सकती है। यह पेट्रोलियम भंडार हाल ही में गुयाना में मिले (11.6 अरब बैरल) कच्चे तेल के रिजर्व जितना हो सकता है।

उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की प्रयास में सरकार

हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस दिशा में अंडमान में तेल की खोज एक महत्वपूर्ण कदम है। अगर इस में कामयाबी मिलती है, तो उर्जा के क्षेत्र में भारत को एक नई पहचान मिलेगी।

ऐसा माना जा रहा है कि अंडमान सागर में कच्चे तेल के भंडार मिलने के बाद से हमारी उर्जा की जरूरतें आसानी से पूरी जाएंगी। अगर, यह प्रयास सफल होती है, तो भारत तेल की आयात को काफी ज्यादा मात्रा में कटौती कर सकता है और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है।

इसे भी पढ़ें : G7 के नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर इजरायल का समर्थन किया, आत्मरक्षा का अधिकार

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य का विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

    30 करोड़ की योजना के कार्य में तेजी लाने का निर्देश, सुरक्षा मानकों पर विशेष जोर पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों…

    Spread the love

    Potka : अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कांग्रेस का बिगुल, चेक पोस्ट लगाने की मांग

    पोटका : अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ कांग्रेसियों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इस संबंध में कांग्रेसb नेताओं ने उपायुक्त (डीसी) के नाम मांग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time