अमेरिका से तनातनी के बीच रूस पहुंच गए NSA अजित डोभाल, तेल खरीद पर हो सकती है बड़ी डील

नई दिल्ली : रूस और भारत के बीच संबंधों से चिढ़े डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल मॉस्को पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक भारत और रूस के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने को लेकर अहम चर्चा के लिए एनएसए मॉस्को पहुंचे हैं।

वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी वार्ता करेंगे। यह भी माना जा रहा है कि डोभाल रूस से तील खरीद को लेकर भी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक डोभाल का यह दौरा पूर्व नियोजित था।

अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ के साथ ही रूस से तेल खरीद पर जुर्माना लगाने का भी ऐलान किया है। ऐसे में भारत और अमेरका के रिश्तों में तनाव साफ नजर आ रहा है। वहीं अजित डोभाल का यह दौरा बेहद अहम हो गया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रूस भारत को तेल आयात पर और अधिक डिस्काउंट दे सकता है।

अमेरिका ने जब से भारत पर टैरिफ का ऐलान किया है, तब से ही रूस डोनाल्ड ट्रंप को घेर रहा है। रूस ने कई बार कहा है कि किसी दूसरे देश के दखल से भारत और रूस के संबंध कमजोर नहीं हो सकते। इस महीने के आखिरी में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी रूस का दौरा कर सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कई बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। अमेरिका का कहना है कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदता है और फिर दूसरे देशों को बेचता है। इससे भारत मुनाफा कमा रहा है और रूस भारत से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल यूक्रेन में लोगों को मारने के लिए कर रहा है।

हालांकि भारत ने डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। भारत ने कहा है कि भारत सबसे पहले अपनी अर्थव्यवस्था को सुरक्षित करने का विचार करेगा।

बताते चलें कि भारत दुनिया में चीन के बाद तेल का सबसे बड़ा खरीदार है। वहीं भारत अपनी जरूरत का 35 फीसदी तेल रूस से आयात करता है। अमेरिका पहले भी भारत को रूस से तेल आयात बंद करने को लेकर धमकियां दे चुका है। लेकिन हर बार भारत ने स्पष्ट किया है कि वह जनता के हित में ही फैसला लेगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है और वह अगले 24 घंटों में इस दक्षिण एशियाई देश पर शुल्क को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएंगे। ट्रंप ने ‘सीएनबीसी स्क्वॉक बॉक्स’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘भारत के बारे में लोग जो कहना पसंद नहीं करते, वह यह है कि वह सबसे ज्यादा शुल्क लगाने वाला देश है। उसका शुल्क किसी भी देश से ज्यादा है। हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं क्योंकि उसके शुल्क बहुत ज्यादा हैं।’

उन्होंने कहा, ”भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है। वह हमारे साथ काफी व्यापार करता है, लेकिन हम उसके साथ व्यापार नहीं करते। इसलिए हमने 25 प्रतिशत शुल्क पर समझौता किया, लेकिन मुझे लगता है कि मैं अगले 24 घंटों में इसे काफी बढ़ा दूंगा, क्योंकि वे रूस से कच्चा तेल खरीद रहे हैं। वे जंगी मशीन को ईंधन मुहैया करा रहे हैं। और अगर वे ऐसा करने जा रहे हैं, तो मुझे खुशी नहीं होगी।’

इसे भी पढ़ें : US tariffs : ट्रंप ने भारत को फिर दी धमकी, बोले -24 घंटे में बढ़ाऊंगा टैरिफ, इंडिया नहीं है अच्छा पार्टनर

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : यूसिल में ठेका मजदूरों की हड़ताल, आश्रितों को नौकरी की मांग पर उत्पादन ठप, बैठक विफल

हड़ताल जारी रखने का ऐलान, कंपनी की लेट-लतीफी को ठेका कर्मियों ने बताया मुख्य कारण यूसिल में हड़ताल, ठेका मजदूरों ने कंपनी को चेतावनी दी जादूगोड़ा : यूसिल के ठेका…

Spread the love

Jadugoda : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में भूतपूर्व कर्मचारियों की नाराज़गी, 8 दिसंबर से गेट जाम की चेतावनी

लंबित मांगों पर असफल रही कंपनी-भूतपूर्व कर्मचारियों की बैठक, संघर्ष की चेतावनी 8 दिसंबर से गेट जाम की चेतावनी, कंपनी प्रबंधन पर दबाव बढ़ा जादूगोड़ा : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *