Jadugoda : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में भूतपूर्व कर्मचारियों की नाराज़गी, 8 दिसंबर से गेट जाम की चेतावनी

  • लंबित मांगों पर असफल रही कंपनी-भूतपूर्व कर्मचारियों की बैठक, संघर्ष की चेतावनी
  • 8 दिसंबर से गेट जाम की चेतावनी, कंपनी प्रबंधन पर दबाव बढ़ा

जादूगोड़ा : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) में भूतपूर्व कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच आज मंगलवार को राखा कॉपर प्लांट स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, लेकिन यह किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँच सकी। बैठक के दौरान भूतपूर्व कर्मचारियों ने वर्षों से लंबित नियुक्ति, मुआवजा और आश्रितों की नौकरी सहित कई मांगों पर स्पष्ट जवाब न मिलने की चिंता जताई। भूतपूर्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ महतो के नेतृत्व में मनोज प्रताप सिंह, लिटा राम मुर्मू, ओमियों महतो, बिजय कृष्णा भक्त, सुजीत कुमार राणा और अन्य कर्मचारी बैठक में मौजूद थे। वहीं, कंपनी प्रबंधन की ओर से एचआर विभाग के कमलेश कुमार, अर्जुन लोहरा और अभय पांडे ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : न्युवोको ने लॉन्च किया जीरो एम उन्नति ऐप

भूतपूर्व कर्मचारियों की लंबित मांगों पर कंपनी ने नहीं दी संतोषजनक प्रतिक्रिया

भूतपूर्व कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई बार ज्ञापन और अनुरोध देने के बावजूद कंपनी ठोस कदम नहीं उठा रही है, जिससे उनमें भारी नाराज़गी है। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन द्वारा सौतेला व्यवहार और उनकी अनदेखी को लेकर रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर संघ के महामंत्री मनोज प्रताप सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से न लेने के कारण वे मजबूर होकर संघर्ष के रास्ते पर विचार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विधायक संजीव सरदार ने गरीब परिवार का टीएमएच बकाया बिल माफ करा शव कराया मुक्त

बैठक विफल, भूतपूर्व कर्मचारियों में बढ़ा रोष और असंतोष

बैठक असफल होने के बाद भूतपूर्व कर्मचारियों ने आगामी 8 दिसंबर से एचसीएल के मुख्य गेट पर जाम करने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कंपनी प्रबंधन शीघ्र समाधान नहीं करता है तो आंदोलन को जोरदार तरीके से अंजाम दिया जाएगा। संघ ने कहा कि इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य केवल अपनी लंबित मांगों को हल कराना है और इसके लिए वे कानूनी और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाएँगे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची जामा मस्जिद के पास पक्षियों और जानवरों की अवैध बिक्री का आरोप, शांति सेवा मार्ग ट्रस्ट ने डीसी से की शिकायत

जमशेदपुर : साकची स्थित जामा मस्जिद के पास दुकानों में पक्षियों, कुत्तों और बिल्लियों को छोटे पिंजरों एवं अनुपयुक्त कंटेनरों में रखकर बेचने का आरोप लगाया गया है। इस मामले…

Spread the love

Jamshedpur : एमवे इंडिया का स्टोर नेटवर्क बढ़ाने पर जोर, देशभर में 85 से अधिक स्टोर संचालित

जमशेदपुर : स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एमवे इंडिया ने देश के प्रमुख बाजारों में अपने स्टोर नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। कंपनी की यह पहल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time