Patna: बिहार में नहीं पड़ेगा दिल्ली चुनाव का असर,नहीं बनेगी बीजेपी की सरकार- लालू

पटनाः दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत का असर क्या बिहार चुनाव पर भी पड़ेगा. यह सवाल पर पूछे जाने पर राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार जवाब देते हुए कहा कि बिहार की जनता भाजपा की नियत और नियति दोनो को अच्छी तरह से समझ चुकी है. इसलिए बिहार में दिल्ली चुनाव का कोई असर नहीं पड़ेगा. मेरे रहते भाजपा बिहार में अपने दम पर सरकार नहीं बना सकती है. लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा पूरे देश में केवल नफरत की राजनीति कर रही है. उसके शासन काल में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है.

राजद शासनकाल में लोग घर से निकलने से डरते थे – नीतिश

लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने केंद्रीय बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की बजट में भारी कटौती की है औऱ लोगों को  भरमाने के लिए 12 लाख वाला लॉलीपॉप थमा दिया है.वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा था कि राज्य में उनके(राजद) शासनकाल में लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे. आज बिहार की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है. इसलिए लोग ख्याली पुलाव पकाना छोड़ दे और हकिकत का सामना करने के लिए तैयार रहे. इस बार बिहार में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.

इसे भी पढ़ेः Jamshepur:साकची में जुआ खेलते छह गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Jhargram : विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम-एसपी 

झाड़ग्राम: विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिले में उत्पन्न तनाव और कथित हिंसा की घटनाओं को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। झाड़ग्राम जिला प्रशासन पूरी तरह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time