नीमडीह में पुलिस ने अवैध देशी भट्ठी एवं जावा महुआ किया नष्ट

नव वर्ष को लेकर पुलिस ने चलाया ड्रंक एण्ड ड्राइव अभियान

नीमडीह । नव वर्ष को लेकर नीमडीह थाना की पुलिस ने ग्राम मुरु में नदी किनारे स्थित दो अवैध देशी शराब की भट्टी एवं करीब 200 किलोग्राम  जावा महुवा नष्ट किया। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही भट्ठी संचालक फरार हो गया। हालांकि पुलिस संचालक का पता लगाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी कर रही है. दूसरी ओर नव वर्ष के आगमन को देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है. रोड़ एक्सीडेंट की रोकथाम के लिए आदरडीह ग्राम में विशेष ड्रंक एवं ड्राइव अभियान चलाया गया. इस दौरान वाहन चालकों की जांच की गई. पुलिस के अनुसार आगामी नव वर्ष को लेकर लगातार वाहन चेकिंग अभियान जारी रहेगा. शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ेंः 12 जनवरी से रांची में होगा हॉकी इंडिया विमेंस लीग,तैयारी अंतिम चरण में

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम के निगुई जंगल से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

दो दिनों से लापता थी महिला, शरीर पर मिले चोट के कई निशान जंगल से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना क्षेत्र…

Spread the love

Palamu : पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

कूप निर्माण की राशि आवंटन के एवज में मांग रहा था 7 हजार रुपये शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल पलामू : पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *