Saraikela: कपाली में ज़मीन कब्जे की कोशिश, पुलिस नहीं कर रही मदद

सरायकेला:  कपाली ओपी क्षेत्र के बरडीह गांव निवासी तरणी महतो इन दिनों भारी तनाव में हैं. उन्हें अपनी पुश्तैनी ज़मीन पर अवैध कब्जे की धमकी मिल रही है. तरणी महतो का आरोप है कि 23 जुलाई की रात भू-माफिया देवाशीष महतो और उनके साथियों ने जबरन उनकी ज़मीन पर कब्जा करने की कोशिश की. तरणी का दावा है कि यह ज़मीन उनके पूर्वजों की है और उन्होंने इसे चारदीवारी बनाकर सुरक्षित किया हुआ है.

उन्होंने बताया कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया. तरणी महतो ने इस घटना की शिकायत कपाली ओपी में की, लेकिन जब पुलिस से सहयोग नहीं मिला तो वे चांडिल थाना प्रभारी, जिला पुलिस अधीक्षक और कोल्हान डीआईजी तक पहुंचे. उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है और मांग की है कि कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई हो. तरणी ने अब उच्च न्यायालय में भी कानूनी लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है.

तरणी महतो ने जिला प्रशासन से स्पष्ट मांग की है कि अवैध कब्जे को तुरंत हटाया जाए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाए. उनका कहना है कि यदि समय पर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो न केवल उनकी ज़मीन छिन जाएगी बल्कि भू-माफियाओं को और बल मिलेगा.

उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऐसे मामलों में पुलिस और प्रशासन की निष्क्रियता से पीड़ितों की पीड़ा बढ़ती है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी ज़मीन को मुक्त नहीं कराया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: आद्रा मंडल में स्वच्छता की शपथ, 1 वर्ष में करेंगे 100 घंटे का श्रमदान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *