Saraikela: बकरीद से पहले गो-तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दबोचे तीन तस्कर – 34 मवेशी जब्त

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बकरीद से ठीक पहले गौ-तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही उनके कब्जे से कुल 34 गोवंशीय पशुओं को जब्त कर सुरक्षित रूप से स्थानीय गौशाला में पहुंचा दिया गया है.

गुप्त सूचना पर हुई तड़के छापेमारी
पुलिस अधीक्षक को लगातार जानकारी मिल रही थी कि कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो वीआईपी भट्टा के आसपास गो-तस्करी का अवैध धंधा सक्रिय है. इसी सूचना पर गुरुवार की सुबह लगभग चार बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को 17 मवेशियों के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. ये तस्कर पैदल ही चांडिल से कपाली की ओर जानवरों को हांकते हुए ले जा रहे थे.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चांडिल थाना क्षेत्र के चीलगू सलगाडीह निवासी रोहिना कर्मकार, चाकू हांसदा और कार्तिक लोहार के रूप में हुई है.

दो गाड़ियों से हो रही थी तस्करी, चालक फरार
उसी दौरान पुलिस को यह सूचना भी मिली कि दो मालवाहक गाड़ियों के माध्यम से भी गो-तस्करी की जा रही है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने JH22G-8083 और WB23F-6437 नंबर की दो सफेद वाहन को पकड़ा, जिनसे 17 मवेशी बरामद किए गए. हालांकि अंधेरा होने के कारण दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए.

सभी पशु गौशाला में, मामले में आगे की कार्रवाई जारी
कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि जब्त सभी 34 मवेशियों को सुरक्षित रूप से स्थानीय गौशाला में भेज दिया गया है और पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस तस्करी रैकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: “पौधा रोपिए, पेड़ बनाइए, मां को समर्पित कीजिए”, MeriLiFE पोर्टल पर दिखेगी हर पौधे की कहानी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time