Potka: पोटका में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर ग्रामीणों के लिए जागरूकता कार्यक्रम

पोटका:  पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत के राजदोहा गांव में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर ग्रामीणों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को बताया गया कि डालसा गरीब और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा प्रदान करती है। यह सेवा विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, आदिवासियों और सालाना आय तीन लाख रुपए से कम वालों को दी जाती है।

ग्रामीणों को समझाया गया कि छोटी-मोटी कानूनी समस्याओं में लोग अक्सर लंबे समय तक उलझे रहते हैं, लेकिन डालसा इन मामलों को कम समय में और मुफ्त निपटाने में मदद करती है।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि डालसा के माध्यम से विभिन्न प्रकार के ऋण, लंबित वादों और गंभीर दुर्घटनाओं जैसे:

सांप का काटना
अज्ञात वाहन की चपेट में आना
पानी में डूबना
विद्युत स्पर्शाघात
इनसे हुई मृत्यु पर नियम के अनुसार मुआवजा दिलवाया जाता है। इसके अलावा, लोक अदालत के शिविर लगाकर लोगों को कानूनी राहत भी दी जाती है।

बाल विवाह, बाल मजदूरी और नशा मुक्ति पर जागरूकता

डालसा के पी एल वी द्वारा ग्रामीण इलाकों में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर:
बाल विवाह
बाल मजदूरी
घरेलू हिंसा
मानव तस्करी
नशा मुक्ति

जैसे विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। साथ ही जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम किया जाता है। नालसा योजना 2015 के तहत नशा पीड़ितों को नशा और उससे होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाता है। इसके अलावा, जरूरतमंदों का इलाज करवाने और नशा विरोधी अभियान चलाने में भी मदद दी जाती है। कार्यक्रम में डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल, छाकु माझी, मीरा मंडल, ज्योत्सना गोप, मकरो कर्मकार, सुमित कुमार गोप, बीरबल सरदार आदि मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jadugora: यूसिल यूनियन में राजनीतिक विभाजन, एक गुट सोमेश सोरेन के साथ – दूसरा बाबूलाल सोरेन के साथ

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड के 10 हजार युवाओं को तिरंगा सेना से जोड़ा जाएगा – रवि शंकर तिवारी

जमशेदपुर : सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय सचिव रवि शंकर तिवारी को झारखंड का सह प्रभारी एवं बंगाल का प्रभारी बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश झा ने पत्र जारी कर…

Spread the love

Jamshedpur : सिलिकोसिस प्रभावित व्यक्तियों एवं मृतक के आश्रितों की मेडिकल बोर्ड के समक्ष 28 मई को होगी जांच

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर द्वारा सिलिकोसिस बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों एवं मृत व्यक्तियों के आश्रितों की जांच हेतु गठित मेडिकल बोर्ड की बैठक की तिथि पुनर्निर्धारित की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time