Potka : कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान के कार्यकाल की सराहना, कई संगठनों ने किया सम्मानित

 बच्चा चोरी में 18 घंटे में खुलासा के कारण चर्चित रहे
2025 में बाढ़ में फंसे 164 बच्चों का सफल रेस्क्यू के लिए इन्हें कई बार सम्मानित किया गया
चोरी एवं नशाखोरी पर लगातार अभियान चलाते रहे धनंज्जय पासवान

पोटका : कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान के कदम थाना में स्थानांतरण होने पर क्षेत्र के लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार विकास कुमार भकत एवं हल्दीपोखर पूर्वी की मुखिया देवी कुमारी भूमिज कोवाली थाना पहुंचकर उन्हें मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान साहित्यकार विकास कुमार भकत ने कहा कि थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान हमेशा जनता के फोन का तुरंत जवाब देते थे और मामलों को सुलझाने में सक्रिय रहते थे।

उनके कार्यकाल में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लोगों का विश्वास भी जीता गया। वहीं हल्दीपोखर पूर्वी की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कहा कि उनका दो साल एक महीने का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। इस दौरान वर्ष 2025 में हरिणा क्षेत्र में आई बाढ़ में फंसे 164 स्कूली बच्चों का सफल रेस्क्यू, ढेगाम बाजार से बच्चे की चोरी का 18 घंटे के अंदर खुलासा, कई हत्याकांडों का पर्दाफाश तथा चोरी और नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने जैसे उल्लेखनीय कार्य उन्होंने किए।

उन्होंने कहा कि अपनी कार्यशैली और निष्पक्ष कार्रवाई के कारण धनंजय कुमार पासवान हमेशा चर्चा में रहे और लोगों के दिलों में जगह बनाई, जिसके कारण उन्हें सम्मानित करने का अवसर मिला। वहीं थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने कहा कि कोवाली में दो साल एक महीने का कार्यकाल कब बीत गया, इसका उन्हें पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने उन्हें बेटे और भाई का स्नेह दिया। स्थानीय लोगों और अधिकारियों के सहयोग से ही वे अपने कार्यकाल में न्यायपूर्ण और बेहतर तरीके से कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहा कि किसी के साथ अन्याय न हो और क्षेत्र में शांति बनी रहे।

 

इसे भी पढ़ें : Nimdih : नीमडीह थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

Spread the love

Related Posts

Nimdih : नीमडीह थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

नीमडीह : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। टाटा–पुरुलिया मुख्य मार्ग पर रसोई गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक…

Spread the love

Bihar : तेजस्वी यादव के करीबी, 01 लाख का इनामी राजद नेता देवा गुप्ता गिरफ्तार, मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी का है पति

पटना : बिहार एसटीएफ (STF) की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर राजधानी पटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए मोतिहारी के कुख्यात अपराधी और राजद (RJD) नेता देवा गुप्ता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *