पोटका : वरीय आरक्षी अधीक्षक पियुष पांडेय द्वारा विभिन्न थानों में नए थाना प्रभारी व इंस्पेक्टर की पोस्टिंग किए जाने के बाद कोवाली थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में मुकेश कुमार साव ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और सद्भावना बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए आम जनता का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वह जनता की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। क्षेत्र की जनता किसी भी समस्या के समाधान के लिए पुलिस से बेझिझक संपर्क कर सकती है और पुलिस हर संभव सहयोग करेगी।
इसे भी पढ़ें : Potka : मुकुंदसाईं में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 151 कन्याएं कलश यात्रा में हुई शामिल