Potka: RTI कार्यकर्ताओं का एलान, भ्रष्टाचार के खिलाफ होगा निर्णायक आंदोलन

पोटका:  पोटका प्रखंड के भाटीन पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को आरटीआई कार्यकर्ता संघ की केंद्रीय समिति की ओर से एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता धालभूम अनुमंडल के सह-सचिव सुनील कुमार मुर्मू ने की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के केंद्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई एक्ट) नागरिकों को सशक्त बनाने और लोकतंत्र को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है. यह भ्रष्टाचार के खिलाफ एक प्रभावी हथियार है, जिसका इस्तेमाल हर नागरिक को करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि जब भी कोई आरटीआई कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे धमकियां दी जाती हैं. बावजूद इसके, प्रशासन अब तक दोषियों की पहचान करने में विफल रहा है. ऐसी चुप्पी अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

दिल बहादुर ने चेतावनी दी कि आरटीआई कार्यकर्ता अब सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे और आवश्यकता पड़ी तो उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा.

कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव कृतिवास मंडल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सूचना प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है. उन्होंने आरटीआई के उपयोग की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया और कहा कि यदि हम सभी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो जाएं, तो एक भ्रष्टाचार-मुक्त समाज की स्थापना संभव है.

कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष सदन ठाकुर, मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार किन्नू, केंद्रीय सचिव दिनेश कर्मकार ने भी विचार साझा किए और आरटीआई व मानवाधिकार की उपयोगिता पर बल दिया.

इस कार्यक्रम में सुनील कुमार बेसरा, उदय कुमार दास, सोमेन सिंह, प्रशांत नंदा, मकरों कर्मकार, मो. गुलाम, गौतम कुमार मंडल, घासीराम हांसदा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में उदय कुमार दास ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में जुटे प्रखंड अध्यक्ष और पर्यवेक्षक, पंचायत कमिटी गठन पर जोर

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट और मोक्ष की प्राप्ति होती है- सूदर्शनाचार्य महाराज

बिष्टुपुर में जालंधर वध और द्वादश ज्योतिर्लिंगों की कथा का वर्णनजमशेदपुर : शिव महापुराण में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का वर्णन अत्यंत पावन और कल्याणकारी है, जो शिव के ज्योति स्वरूप का…

Spread the love

Potka : तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, चालक फरार

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता–टाटा मुख्य मार्ग पर मोहलडीह स्थित पूर्व विधायक मेनका सरदार के आवास के समीप शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक वृद्ध…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time