पोटका: शहरी इलाकों की तरह ग्रामीण क्षेत्र के हाटा, हल्दीपोखर, कोवाली और पोटका में भी दुर्गा पूजा को लेकर काफी उत्साह है। पंडालों को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने पंडालों का दौरा कर पूजा कमेटियों से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि शांति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी, आग बुझाने के यंत्र और भक्तों की कतार प्रबंधन जैसी तैयारियों की जानकारी ली।
![]()
ऋषभ गर्ग ने पूजा कमेटियों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया और कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
निरीक्षण के दौरान कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, शैलेंद्र नाथ, गोवा दुलाल मुखर्जी, संजय कुंडू, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, विष्णु कुंभकार और रमेश मोदी भी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें :