पोटका : उत्क्रमित उच्च विद्यालय जहातू में विद्यालय प्रबंधन समिति का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को संपन्न हो गया. इस दौरान प्रशिक्षक कंचन कुमार सरदार ने उपस्थित एसएमसी के सदस्यों,ग्रामीण एवं शिक्षकों को बताया कि किस तरह से आपसी तालमेल बनाकर विद्यालय का सर्वांगिंग विकास कर सकते हैं. साथ ही साथ विद्यालय को सुचारू रूप से कैसे चलाया जाए. कंचन कुमार ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रत्येक सदस्य का उत्तरदायित्व है कि वह विद्यालय के सुचारू रुप से संचालन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. प्रशिक्षण के दौरान बताया कि विद्यालय के संचालन एवं विकास में एसएमसी भूमिका, कार्य औऱ उनका उत्तरदायित्व पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई इस दौरान प्रधानाध्यापक अमित कुमार, जुनून पूर्ति,बुधन हांसदा, शिक्षिका चायना कुमारी, उत्पल मंडल,जगन्नाथ गोप, क्लर्क राजेश मुर्मू, तरस हांसदा एवं एसएमसी के अध्यक्ष प्रधान सोरेन आदि उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : ऑटो क्लस्टर व एसिया के सहयोग से तीन दिवसीय इंडस्ट्रीयल मशीनरी एंड इंजिनियरींग एक्सपो का शुभारंभ
There is no ads to display, Please add some



















































