फ्लाई ओवर के पिलर निर्माण के दौरान पानी फटा पानी का पाइप
जमशेदपुर : मानगो छोटा पुल को बंद कर दिया गया है. फ्लाई ओवर निर्माण के दौरान पानी की एक पाइप फट गई, जिसकी वजह से पूरा छोटा पुल पानी से भर गया है. इसे देखते हुए प्रशासन ने छोटा पुल को बंद कर दिया है.
दूसरी ओर छोटा पुल बंद होने के कारण मानगो के बड़े पुल पर लंबा जाम लग गया है.जिसके कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. दोपहर में विभिन्न स्कूलों से बच्चों की छुट्टी होती है उसके कारण लोगों का आना-जाना रहता है ऐसे में कड़ी धूप में लोग खासे परेशान दिख रहे हैं.
There is no ads to display, Please add some



















































