Potka: शिक्षिका बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं कलिकापुर की प्रियंका भकत

 उच्चतर शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति एवं राज्यपाल से सम्मानित

पोटका: कलिकापुर की रहने वाली प्रियंका भकत पढ़ाई में नए-नए कीर्तिमान बनाकर पोटका प्रखंड का नाम रौशन कर रही है. जहां एमएससी के बायोटेक्नोलॉजी में 2023 में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में यूनिवर्सिटी टॉपर होने पर उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया, वहीं जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 2025 में द्वितीय दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय में टॉपर होने पर उन्हें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गोल्ड मेडल प्रशस्ति पत्र एवं डिग्री देकर सम्मानित किया. रडार न्यूज 24 से बतचीत करते हुए प्रियंका भकत ने कहा कि मेरी बचपन की पढ़ाई ग्रामीण परिवेश में परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में वर्ग 1 से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी हुई. 2015 में 10th एवं 2017 में 12th की परीक्षा देने के बाद बीएससी और एमएससी के लिए बिलासपुर चली गई. मेरा विवाह 2021 में हिमालय भकत के साथ संपन्न हुआ मेरे पढ़ाई में पति, सास एवं ससुर ने बहुत सहयोग किया. जिसके बाद में पीछे मुड़कर नहीं देखी और लगातार परिवार के कामकाज एवं पति, सास- ससुर की देखभाल करते हुए 2025 में विश्वविद्यालय टॉपर बनी.

परिवार का हमेशा सहयोग मिला

उन्होंने कहा कि रटाँत विद्या से आप कामयाब हो सकते हैं. मगर ध्यान से आप 1 घंटे की पढ़ाई में ही टॉपर बना सकते हैं. भकत ने कहा कि मुझे पता ही नहीं चला कि कैसे टॉपर बनी. इसका पता तब चला जब मुझे राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने का अवसर मिला. मुझे राष्ट्रपति और राज्यपाल द्वारा सम्मान मिला इसके लिए मेरे पति हिमालय भकत,सास दीप्ती रानी भकत, ससुर का बहुत बड़ा योगदान रहा. परिवार के सदस्यों ने मुझे हमेशा बेटी की तरह प्रोत्साहित किया और आगे बढ़ाने में मदद किया. मैं अब बायोलॉजी में शिक्षक बनकर सेवा करना चाहती हूं. ताकि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था और दुरुस्त हो सके साथ ही उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि आप ध्यान एवं समझदारी से पढ़ाई करें जिससे कामयाबी आपके कदम चूमेगी. वहीं सास दीप्ति रानी भकत ने कहा की शादी के कुछ दिनों के बाद ही प्रियंका को पढ़ाई के लिए बिलासपुर भेज दिया गया. मैंने बहू को बेटी समझ कर एक विश्वास के साथ आगे बढ़ाया जिसका परिणाम प्रियंका भकत ने इतनी अच्छी तरीके से पत्नी, बहू,बेटी का धर्म निभाते हुए समाज परिवार एवं देश का नाम रोशन की है. पति हिमालय भकत ने कहा आज हमें अपने प्रियंका पर गर्व है. आगे पढ़ाई जारी रखें यह मेरी इच्छा है.

इसे भी पढ़ेः Potka: विद्यालय प्रबंधन समिति का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time