Rahul Gandhi Bihar Visit: “माउंटेन मैन” के परिजनों से मिले राहुल गाँधी, राजनीतिक व सामाजिक व्यवस्था पर की तीखी टिप्पणी

 

गया/राजगीर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार, 06 जून को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे. इस दौरान उन्होंने गया जिले के ऐतिहासिक गांव गेहलौर जाकर माउंटेन मैन दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि अर्पित की और बाद में राजगीर में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित किया. राहुल गांधी सुबह 10.30 बजे गयाजी पहुंचे. यहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित गेहलौर गांव जाकर उन्होंने माउंटेन मैन दशरथ मांझी की स्मृति में बने स्मारक पर माल्यार्पण किया.
इस अवसर पर राहुल गांधी ने दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी और उनके परिवार से मुलाकात की. उन्होंने घर पर बैठकर परिजनों के साथ संवाद किया और नारियल पानी पीया.

परिवार की बच्ची ने राहुल गांधी से कहा कि वह डीएम बनना चाहती है. राहुल ने मुस्कुराते हुए उसे प्रोत्साहित किया. इस दौरान भागीरथ मांझी की ओर से बोधगया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा भी राहुल गांधी के समक्ष प्रकट की गई, जिसे उन्होंने ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन भी दिया.

संविधान सम्मेलन में राहुल गांधी का तीखा बयान
राजगीर में आयोजित ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में राहुल गांधी ने वर्तमान राजनीतिक व सामाजिक व्यवस्था पर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा,
“बिहार की पुरानी पहचान थी – सत्य, न्याय और अहिंसा. लेकिन आज की तारीख़ में इसे ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’ कहा जा रहा है.”

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की ऐतिहासिक भूमिका को भुला दिया गया है. “कभी यही बिहार विचारों का केन्द्र था, जहां से ज्ञान श्रीलंका, जापान और कोरिया तक जाता था. आज बिहार से लोग बाहर जाते हैं, क्योंकि यहां रोजगार नहीं है.”

क्या भारत में भागीदारी सभी की है?
राहुल गांधी ने कहा कि भारत में 90% आबादी की न तो नीति-निर्माण में भागीदारी है और न ही उद्योगों में प्रतिनिधित्व. उन्होंने कहा कि देश की 500 सबसे बड़ी कंपनियों में दलित, आदिवासी या पिछड़े वर्ग का कोई सीईओ नहीं है.

“आज सरकारी अस्पतालों की जगह प्राइवेट अस्पताल आ गए हैं. सरकार ज़मीन देती है, लेकिन उसमें किसका नाम है? आप लिस्ट निकालिए – डॉक्टरों की, अस्पताल मालिकों की – और बताइए कि उसमें कितने आदिवासी, दलित या पिछड़े हैं?”

राहुल का सवाल – कैसा विकास जो सबका नहीं?
राहुल गांधी के पूरे भाषण का सार यही रहा कि विकास अगर समावेशी नहीं है तो वह विकास नहीं, छलावा है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे न केवल सपने देखें, बल्कि उनके लिए संघर्ष भी करें – जैसा दशरथ मांझी ने किया था.

 

इसे भी पढ़ें : एलन मस्क की कंपनी Starlink को भारत में लाइसेंस जारी, जल्द मिलेगा परीक्षण स्पेक्ट्रम

Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

    झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

    Spread the love

    Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

    झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time