Bokaro: नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी, पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक किया बरामद

बोकारो: बोकारो पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 22 जनवरी 2025 को नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सली अपने हथियार जंगल में छिपाकर भाग गए थे. यह मुठभेड़ पेंक नारायणपुर थाना कांड संख्या 25/04-0 के तहत दर्ज की गई थी, जिसमें भारतीय दंड संहिता, आर्म्स एक्ट, CLA एक्ट और UAPA एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सर्च एंड डेस्टॉय ऑपरेशन

प्राप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो के नेतृत्व में “सर्च एंड डेस्टॉय ऑपरेशन” का आयोजन किया गया. इस ऑपरेशन के दौरान डेगागढ़ा जंगल में चट्टान के नीचे सुराख में छिपाए गए नक्सली हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया.

 

बरामद सामग्री

इस ऑपरेशन में निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई:
• AK-47 रायफल (अर्सेनल नं.- R8151)
• AK-47 के दो मैगजीन और 90 जिंदा कारतूस
• मैगजीन पाउच
• नक्सली वर्दी (काले रंग की शर्ट और पैंट)
• ₹1500 (तीन पांच सौ के नोट)
• सेविंग मशीन, कैंची, स्टील चम्मच
• पावर चश्मा, नोटबुक, फेविक्विक, बेसलिन, साबुन
• 128GB के दो पेन ड्राइव और 8GB का माइक्रो SD कार्ड
• इम्प्रॉवाइज्ड बॉटल बम – 4 पीस (BDDS टीम ने विस्फोट कर नष्ट किया)

 

पुलिस बल की भागीदारी

इस अभियान में शामिल पुलिस बलों में शामिल थे:
• अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो तेनुघाट – बी.एन. सिंह
• एन.पी. सिंह (2आई.सी.), AC-ओम कुमार और CRPF 26 बटालियन
• थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह (बेरमो थाना)
• थाना प्रभारी अनिल लिंडा (पेंक नारायणपुर थाना)
• थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी (नावाडीह थाना)
• झारखंड जगुआर AG-41 और जिला सशस्त्र बल

सफलता की दिशा में एक कदम

इस अभियान ने नक्सलियों की गतिविधियों पर करारा प्रहार किया है. पुलिस और सुरक्षा बलों की सतर्कता से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें: Bokaro: बोकारो हाफ मैराथन, फिटनेस का उत्सव और एकता का प्रतीक

Spread the love

Related Posts

Jadugora : जादूगोड़ा में चोरों का आतंक, सरकारी स्कूल समेत तीन घरों को बनाया निशाना, ढाई लाख के गहने समेत स्कूल से कंप्यूटर व अन्य सामग्री की चोरी 

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों की तूती बोल रही है। आए दिन कहीं ना कहीं चोरी की घटना हो रही है। शुक्रवार की रात चोरों ने…

Spread the love

Gua : 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे पांच दिन से लापता, परिजनों में मचा कोहराम

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time