सरस्वती पूजा में शिक्षिका व पुत्र-पुत्री के स्कूल जाने के दौरान चोरों ने दिया घटना को अंजाम
पोटका : पोटका थानान्तर्गत जुड़ी गांव में अज्ञात चोरों ने शिक्षक दंपति के घर में घुसकर दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया. घर के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया तथा गोदरेज को तोड़कर दो सोने का चेन,एक लॉकेट एवं तीन नथुनी तथा 10 हजार नगद की चोरी कर ली. घटना के बाद शिक्षिका रूपाली गोप ने पोटका थाना को सूचना दी. घटना की सूचना पाते ही थाना प्रभारी रवि होनहागा घटनास्थल पर पहुंचे एवं जांच में जुट गए. घटना के संबंध में रूपाली गोप ने बताया कि वह अपने स्कूल चली गई. जबकि पुत्र एवं पुत्री के सरस्वती पूजा के लिए अपने स्कूल चले गए. वहां से जब पुत्र घर लौटा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है. उसने इसकी जानकारी शिक्षिका को दी. सूचना के बाद वह घर पहुंची तथा छानबीन की. जिसमें उपरोक्त जेवर एवं सामान गायब मिला.
इसे भी पढ़ें : Potka: साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में सरस्वती पूजा धूमधाम से संपन्न
There is no ads to display, Please add some



















































