Jamshedpur: बागबेड़ा में ग्लैमर एवेन्यू ग्रैंड ब्यूटी पार्लर का शुभारंभ, राजकुमार सिंह ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर:  बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर–4 पर ग्लैमर एवेन्यू ग्रैंड ब्यूटी पार्लर का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। फीता काटकर यह शुभारंभ पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन समारोह में पार्लर की संचालिका किरण देवी और स्थानीय मुखिया उमा मुंडा सहित उपस्थित महिलाओं ने केक काटकर उत्सव मनाया। इस अवसर पर किरण देवी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। यह पार्लर न केवल एक नए व्यवसाय की शुरुआत को दर्शाता है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की नई राह भी खोलता है।

जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा और पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि आधुनिक और सुव्यवस्थित ब्यूटी पार्लर की शुरुआत महिलाओं के जीवन को आसान बनाएगी। अब उन्हें सौंदर्य सेवाओं के लिए दूर शहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों बचेंगे। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं को स्थानीय अवसर देते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देते हैं।

संचालिका किरण देवी ने बताया कि पार्लर में शादी-विवाह, त्यौहार, पारिवारिक समारोह और अन्य अवसरों के लिए मेकअप, हेयर स्टाइलिंग सहित सभी आधुनिक सौंदर्य सेवाएं कम दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उनका उद्देश्य है कि ग्रामीण और पंचायत क्षेत्र की महिलाएं भी शहरी सुविधाओं का अनुभव ले सकें।

उद्घाटन समारोह में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि के. डी. मुंडा, समाजसेवी अंकित, संजीव, बिट्टू, सुधा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चिंता जताई

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड के प्रदेश नेता जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में फैल रही बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद…

Spread the love

Jamshedpur: टाटा स्टील UISL के एमडी ऋतुराज सिन्हा का निधन, विधायक प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:  टाटा स्टील यूआईएसएल (JUSCO) के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन की खबर ने जमशेदपुर शहर और उद्योग जगत में गहरा शोक पैदा कर दिया। जदयू युवा मोर्चा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *