Ranchi: BIT मेसरा में ड्यूटी के दौरान सिक्युरिटी गार्ड की हुई मौत, गेट पर 9 घंटे से भारी आंदोलन जारी

रांची:  बीआईटी मेसरा के नया टोली निवासी विस्थापित योगु महतो, जो कॉलेज में सिक्युरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे, की 4 अक्टूबर 2025 को ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो गई। परिजन और ग्रामीण सुबह 10 बजे से कॉलेज गेट को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि कॉलेज मैनेजमेंट ने मृतक का पार्थिव शरीर हॉस्पिटल से सीधे घर पहुंचा दिया, जबकि उन्हें सही सूचना और सम्मानजनक तरीके की प्रक्रिया की उम्मीद थी। इस कदम से ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हैं। जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि मृतक की मृत्यु का स्पष्ट कारण अभी तक नहीं पता चला है। आंदोलन के बावजूद कॉलेज के वीसी और रजिस्ट्रार वार्ता के लिए तैयार नहीं हैं।

छात्र और स्थानीय लोगों को परेशानी
गेट जाम के कारण दुर्गा पूजा की छुट्टी से कॉलेज लौट रहे छात्र परेशान हैं और कई छात्र घर लौटने के लिए मजबूर हुए हैं।
इस आंदोलन में देवेन्द्र नाथ महतो के साथ कमलेश राम, संजय और सैकड़ों ग्रामीण शामिल हैं।

खबर लिखे जाने तक बीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज गेट पर आंदोलन जारी है, और ग्रामीण न्याय एवं पार्थिव शरीर के सम्मान की मांग करते रहे।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित

    सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने प्रदान किया अवार्ड जमशेदपुर : सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार को मानद…

    Spread the love

    Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

    सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *