Jharkhand Weather: झारखंड में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

रांची:  मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.2°C और रांची में 27.6°C रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे दिन के समय लोगों को थोड़ी गर्मी और उमस का एहसास होगा। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा।

गरज और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है।

  • आज (6 अक्टूबर) उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर बाकी हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) का अनुमान है।
  • 7 अक्टूबर को उत्तरी और मध्य-पूर्वी हिस्सों में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहें और खुले मैदान या बिजली के खंभों के पास जाने से बचें।

हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान
राज्य में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 7 से 11 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं रुक-रुक कर वर्षा होने का अनुमान है। बीते 24 घंटों में रांची, डाल्टनगंज और बोकारो में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही टर्फ लाइन और 4.5 किलोमीटर तक सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण राज्य के मौसम को प्रभावित कर रही है। 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक झारखंड में औसत 20.3 मिलीमीटर के मुकाबले 62.8 मिलीमीटर बारिश हुई, यानी सामान्य से 209% अधिक।

रांची और आसपास अगले पांच दिन बादलों की चादर में
रांची और आसपास के क्षेत्रों में 09 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे, हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने का अनुमान है।
अधिकतम तापमान: 29-31°C
न्यूनतम तापमान: 21-22°C

वहीं, खूंटी और सिमडेगा में अभी भी वर्षा की कमी (-16%) बनी हुई है। 10 अक्टूबर के बाद रांची और आसपास मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा आज, इन उपायों से घर में आएगी सुख-शांति और ऐश्वर्य

Spread the love
  • Related Posts

    Muri : मुरी में तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण परेशान

    मुरी : प्रखंड के इचाक (पायराटोंग) कोइरी टोला धोनी मैदान के पास पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है, जिसके कारण लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। प्राप्त…

    Spread the love

    Muri : राहे में MLA की मौजूदगी में नाली निर्माण का कार्य का हुआ शुरू, बरसात में जल जमाव से लोगों को मिलेगी राहत

    मुरी : राहे प्रखंड अंतर्गत डोम टोली में गुरुवार को अंचल अधिकारी राहे एवं स्थानीय विधायक अमित कुमार महतो की उपस्थिति में जमीन की मापी कर नाली निर्माण का कार्य…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time