RBI की नई मौद्रिक नीति – रेपो रेट में बदलाव नहीं, महंगाई में बड़ी राहत

मुंबई:  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा की। उन्होंने बताया कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 5.5% पर स्थिर है। यानी आपकी होम या ऑटो लोन की EMI फिलहाल नहीं बदलेगी। गवर्नर ने कहा कि यह फैसला देश की आर्थिक स्थिति और मौजूदा क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विकास दर का अनुमान 6.5% पर कायम
आरबीआई ने इस वित्त वर्ष (2025-26) के लिए विकास दर (GDP Growth) का अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा है। संजय मल्होत्रा ने बताया कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने सर्वसम्मति से यह फैसला किया है। इससे पहले जून की नीति में रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट और अप्रैल में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई थी।

महंगाई में राहत, अनुमान घटाकर 3.1% किया गया
गवर्नर ने जानकारी दी कि महंगाई दर के अनुमान को घटाकर 3.1% कर दिया गया है, जो पहले 3.7% था।
उन्होंने बताया कि खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट और बेहतर मानसून की वजह से जून में महंगाई घटकर 2.1% तक आ गई, जो पिछले छह वर्षों का न्यूनतम स्तर है।

फरवरी से अब तक रेपो रेट में 100 आधार अंकों की कटौती
इस साल फरवरी से जून के बीच 100 बेसिस पॉइंट्स की कटौती हो चुकी है।

फरवरी व अप्रैल में – 25-25 पॉइंट्स
जून में – 50 पॉइंट्स
अब दरें स्थिर रखी गई हैं क्योंकि खुदरा महंगाई पहले ही 4% के नीचे आ चुकी है।

RBI गवर्नर बोले – भारत की अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत
संजय मल्होत्रा ने कहा, “बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था अपनी अंतर्निहित ताकतों के साथ आगे बढ़ रही है। भविष्य उज्ज्वल है।” उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले त्योहारी सीजन से अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी।

MPC की बैठक क्यों थी अहम?
4 अगस्त से शुरू हुई यह बैठक न सिर्फ रेपो दर तय करने के लिए थी, बल्कि आगामी महीनों में RBI की नीति दिशा भी इसी से तय होती है।

MPC में 6 सदस्य होते हैं:

3 RBI के अधिकारी (गवर्नर संजय मल्होत्रा, डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता, कार्यकारी निदेशक राजीव रंजन)
3 बाहरी विशेषज्ञ (नागेश कुमार, सौगत भट्टाचार्य, राम सिंह)

क्यों है आम आदमी के लिए ये खबर ज़रूरी?
EMI लेने वालों के लिए राहत – दरें नहीं बढ़ीं
महंगाई के मोर्चे पर राहत – कीमतें काबू में
रोजगार और बाजार के लिए संकेत – त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने की उम्मीद
GDP स्थिर – देश की अर्थव्यवस्था में स्थिरता का संकेत

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: राहुल गांधी पहुंचे चाईबासा कोर्ट, अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर सुनवाई आज

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एक्साइज ड्यूटी में कटौती स्वागत योग्य कदम : अनिल मोदी

जमशेदपुर :  सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) श्री अनिल मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी में की गई…

Spread the love

Bahragora : स्वर्णरेखा के तट पर सेना के शौर्य से टला बड़ा खतरा, धमाके के साथ ग्रामीणों ने ली चैन की सांस,  कंट्रोल्ड ब्लास्ट कर सेना ने दो जिंदा बमों को किया निष्क्रिय

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा नागुड़साई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत की स्थिति थी। लेकिन बुधवार का सूरज एक नई उम्मीद लेकर आया। भारतीय सेना के बम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time