Road Accident: संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास देर रात हुए सड़क हादसे में युवक घायल

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन गोलचक्कर संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि युवक बर्मामाइंस से हरहरगुड्डू अपने घर जा रहा था. टेलर की चपेट में आने से युवक की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.वहीं युवक आदित्यनाथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग ने वाहन चालक को पकड़ लिया. सूचना पर बागबेड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. घायल युवक को टीएमएच में भर्ती कराया गया. युवक के पिता होमगार्ड पुलिसकर्मी है. वर्तमान में पीसीआर ड्राइवर के तौर पर  मानगो थाना क्षेत्र में कार्यरत है. सूचना पर मिलने पर पिता सनातन समेत अन्य पुलिसकर्मी टीएमएच पहुंचे.जहां युवक फिलहाल खतरे से बाहर है.

इसे भी पढ़ेः Breaking News: पोटका में दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में पांच लोग घायल,दो की स्थिति गंभीर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सिदगोड़ा बाजार शराब दुकान चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिदगोड़ा बाजार स्थित शराब दुकान में हुई चोरी की घटना…

Spread the love

Jadugoda : राशन डीलर मिकी हांसदा के घर से डेढ़ लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुंडी तोड़कर नकद व आभूषण ले उड़े चोर, थाना प्रभारी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण घर सूना पाकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, लाखों के गहने और नकदी गायब…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *