Saraikela: बिरसा मुंडा स्टेडियम बना धरती आबा अभियान का केंद्र, शिविरों के ज़रिए 496 गांवों तक पहुँचेगी सरकार

 

सरायकेला: धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत सरायकेला जिले के कुचाई प्रखंड स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन 150वें जनजातीय गौरव वर्ष के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद तथा परियोजना निदेशक (आईटीडीए) सह उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

पारंपरिक संस्कृति से सजा मंच
शिविर में उपस्थित अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रीति से किया गया. स्थानीय महिलाओं ने उन्हें स्वनिर्मित मुकुट व टोपी पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. मांदर की ताल पर अतिथियों ने भी सुर में सुर मिलाया और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया.

विधायक गागराई ने किया कुचाई की उपलब्धियों का उल्लेख
अपने संबोधन में विधायक गागराई ने कुचाई की पहचान तीरंदाजी, फुटबॉल और कुचाई सिल्क जैसे क्षेत्रों में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने पर गर्व जताया. उन्होंने मरंगहातु गांव का उल्लेख करते हुए बताया कि इस गांव को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने प्रेरणादायक स्थल बताया था.
उन्होंने कहा कि धरती आबा उत्कर्ष अभियान की शुरुआत कुचाई से होना गर्व की बात है. 15 से 30 जून तक चलने वाले इन शिविरों का उद्देश्य वंचित समुदायों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है.

महिलाओं की जागरूकता से अभिभूत दिखे संयुक्त सचिव
संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने शिविरों में महिलाओं की भागीदारी को अत्यंत सराहनीय बताया. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण हेतु सतत प्रयासरत हैं. उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे शिविरों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ लें.

प्रसाद ने जानकारी दी कि जिले के 496 चयनित गांवों में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इनमें आधार, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सेवाएं, बैंकिंग, पेंशन, स्वरोजगार जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं.

कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई और एक सुंदर सेल्फी प्वाइंट का भी अनावरण किया गया. इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए. शिविर में चयनित लाभुकों के बीच पारिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: खरसावां की हल्दी बनेगी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड, केंद्र सरकार देगी हरसंभव सहयोग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *