Saraikela: खरसावां की हल्दी बनेगी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड, केंद्र सरकार देगी हरसंभव सहयोग

सरायकेला: भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड का दौरा किया. इस अवसर पर उन्होंने हल्दी प्रसंस्करण केंद्र का निरीक्षण कर वहां की गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में प्रसाद ने हल्दी की प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग, पैकेजिंग और ब्रांडिंग की प्रक्रिया को देखा. उन्होंने स्थानीय महिला समूहों द्वारा तैयार ऑर्गेनिक हल्दी की गुणवत्ता की सराहना की और कहा कि इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की संभावनाएं छिपी हैं. लाभार्थियों से संवाद के दौरान उन्होंने उत्पादों के बारे में जानकारी ली और उनके अनुभवों को भी सुना.

ब्रांडिंग और बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर
संयुक्त सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि:
उत्पादों की प्रभावी मार्केटिंग सुनिश्चित की जाए.
सशक्त मार्केट लिंकेज तैयार कर उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाया जाए.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, राज्य स्तरीय मेलों, और जनजातीय कार्य मंत्रालय की योजनाओं के सहयोग से स्थायी विपणन व्यवस्था विकसित की जाए.

केंद्र सरकार देगी हरसंभव सहयोग
प्रसाद ने कहा कि स्थानीय स्तर पर उत्पादित हल्दी में उत्कृष्ट गुणवत्ता है. बस आवश्यकता है इसे बाजार, ब्रांडिंग और प्रचार से जोड़ने की. उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार इस दिशा में पूर्ण सहयोग देगी, ताकि किसानों की आमदनी बढ़े और खरसावां की हल्दी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिले.

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए आशीष अग्रवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान मांझी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, तकनीकी विशेषज्ञ, तथा स्थानीय महिला उत्पादक समूह की सदस्याएं भी उपस्थित थीं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, नामांकन और नियुक्ति पर विशेष फोकस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time