West Singhbhum: ‘एक सैनिक, एक पौधा’ अभियान का शुभारंभ

गुवा:  आदिवासी कल्याण केंद्र किरीबुरू एवं आदिवासी हो समाज युवा महासभा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक विशेष पर्यावरणीय-सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में पौधारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण को एक नई दिशा देना. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सहायक कमांडेंट पतरस गुईया थे, जो वर्तमान में श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में देश सेवा में तैनात हैं. उनके सम्मान में केंद्र परिसर में वृक्षारोपण कर ‘एक सैनिक, एक पौधा’ अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई.

अपने संबोधन में पतरस गुईया ने कहा, “देश की सेवा केवल हथियार से नहीं, एक पौधा लगाकर भी की जा सकती है. यह पौधा न सिर्फ पर्यावरण को संजीवनी देगा, बल्कि भावी पीढ़ी के लिए भी एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करेगा.”
उन्होंने सभी युवाओं और नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने और पर्यावरण की रक्षा को राष्ट्र सेवा का अंग मानने की अपील की.

इस अभियान के तहत आदिवासी कल्याण केंद्र और युवा महासभा ने पूरे पश्चिम सिंहभूम जिले में कम से कम एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है. यह पहल न केवल पर्यावरण को बचाने की दिशा में एक कदम है, बल्कि यह सैनिकों के प्रति सम्मान और युवाओं को जागरूक करने का भी एक माध्यम बनेगा.

कार्यक्रम में आदिवासी समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें बलभद्र बिरुली, श्याम बिरुवा, अजय बनरा, विश्वनाथ सुंडी, और गोपी लागुरी प्रमुख रूप से शामिल थे. सभी ने इस प्रेरणादायक पहल की सराहना की और इसे गांव-गांव तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: खरसावां की हल्दी बनेगी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड, केंद्र सरकार देगी हरसंभव सहयोग

Spread the love

Related Posts

Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

Spread the love

Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time