West Singhbhum: नाबालिगों को संगठित अपराध की ओर धकेल रहा है लालच- लाखों के गहनों की चोरी, पुलिस ने किया पर्दाफाश

गुवा: नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र में गहनों की एक बड़ी चोरी की घटना का खुलासा हुआ है. फॉरेस्ट क्वार्टर में रहने वाली संध्या रानी तांती के घर से लाखों रुपये के सोने व चांदी के गहनों की चोरी की गई थी. पीड़िता ने 10 जून को बड़ाजामदा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई. बड़ाजामदा थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में टीम ने तेजी से छानबीन शुरू की. पुलिस ने जांच के क्रम में उड़ीसा राज्य के तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया.

गहनों की बिक्री और बरामदगी
पूछताछ में चोरों ने बताया कि चोरी के कुछ गहने गुवा बाजार स्थित सोनार सन्नी प्रसाद को बेचे गए हैं और कुछ झाड़ियों में फेंक दिए गए थे. पुलिस टीम ने सन्नी प्रसाद की दुकान से सोने के गहनों को बरामद किया और झाड़ियों में फेंके गए गहनों को भी ढूंढ़ निकाला.

बरामद सामानों की सूची
पुलिस ने निम्नलिखित गहनों और सामानों की बरामदगी की पुष्टि की:

दो सोने की कान की बाली

एक सोने का मंगलसूत्र

दो सोने की लॉकेट

एक सोने की चेन

पांच चांदी की पायल

एक चांदी का सिंदूरदानी

एक चांदी का ब्रेसलेट

एक कमर धनी

दो टेब

₹450 नकद राशि

तीन नाबालिग बाल सुधार गृह, खरीदार जेल भेजा गया
पुलिस ने चोरी में शामिल तीनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया, जबकि गहने खरीदने वाले सन्नी प्रसाद को जेल भेजा गया है. थाना प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई चोरी की घटनाओं पर कड़ा संदेश देने वाली है और भविष्य में ऐसी वारदातों पर नियंत्रण में मददगार होगी.

 

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: ‘एक सैनिक, एक पौधा’ अभियान का शुभारंभ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time