Saraikela: काशी साहू कॉलेज में फर्स्ट एड और CPR प्रशिक्षण कार्यक्रम, छात्रों ने लिया समाज सेवा का संकल्प

सरायकेला:  काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में फर्स्ट एड और सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण तथा यूथ रेड क्रॉस विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य ने स्वागत भाषण में बताया कि प्राथमिक उपचार और सीपीआर जैसी तकनीकें हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो आपात स्थिति में जान बचा सकती हैं।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के मनोज ने किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के श्री विश्वनाथ पाधिहारी ने “प्लास्टिक मुक्त सरायकेला” पर अपने विचार साझा किए और युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

रेड क्रॉस के सचिव दया शंकर मिश्रा ने छात्रों और शिक्षकों को फर्स्ट एड और सीपीआर की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया, जिससे सभी प्रतिभागियों ने तकनीकों को वास्तविक रूप में समझा।

इस कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राओं और 10 शिक्षकों ने भाग लिया। सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने रेड क्रॉस के समाजोपयोगी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: गुरुद्वारा कमेटियों ने मिलकर दिखाया मदद और भाईचारे का जज़्बा, पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया 1.51 लाख का दान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *