Saraikela News: झारखंड राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक संपन्न, चाईबासा सम्मेलन की तैयारी जोरों पर

सरायकेला: सरायकेला में झारखंड राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में जिला कृषि कार्यालय, सरायकेला परिसर में आयोजित की गई.

महत्वपूर्ण निर्णय
बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इनमें से प्रमुख था का. ए. श्रीकुमार, महासचिव अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आगमन पर 09 फरवरी 2025 को चाईबासा में सम्मेलन आयोजित करना. बैठक में सामाजिक और सांगठनिक विषयों पर विमर्श हेतु कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय भी लिया गया. इस कार्यक्रम में समाहरणालय, स्वास्थ्य, वन विभाग समेत अन्य विभागों के सैकड़ों कर्मियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी. इसके अलावा, संघ की सदस्यता को बढ़ाने के लिए भी विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में उपस्थित सदस्य
बैठक में कई महत्वपूर्ण सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें रविंद्र नाथ ठाकुर, महामंत्री, राज्य महासंघ; वीरेन्द्र कुमार यादव, वरीय उपाध्यक्ष, महासंघ; नवीन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष, राज्य महासंघ; राजेश कुमार द्विवेदी, प्रमंडलीय मंत्री, राज्य महासंघ; मलिन्द्र नाथ पारित, जिला मंत्री, अनु. सचि. कर्मचारी संघ; रंजीव श्रीवास्तव, सदस्य, अनु. सचि. कर्मचारी संघ, सरायकेला-खरसावां; मनोरंजन कुमार, जिला मंत्री, झारखंड राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ, पश्चिम सिंहभूम शामिल थे. अन्य सदस्यों में कमेश्वर परिहारी, रिंकु महतो, दीपक कुमार साव, धर्मेंद्र महतो, तनु चंद्र, चाईबासा समेत अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: Saraikela News: उत्कलमणि आदर्श पाठागार में शोक सभा का आयोजन 

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time