Saraikela: सरायकेला में बिना परमिशन तोड़ा सरकारी भवन, ध्वस्त भवन के कीमती चीजें गायब

सरायकेला:  सरायकेला के चिलगु पुनर्वास स्थल में बिना विभागीय अनुमति के एक सरकारी भवन को तोड़कर उसी जगह नया स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाने का काम शुरू कर दिया गया। जाँच में सामने आया कि ध्वस्त भवन की कीमती सामग्री—जैसे ईंट, लोहे की एंगल, एसबेस्टस, चैनल और रॉड—नियम के अनुसार विभाग को सौंपने के बजाय गायब कर दी गई।

मामले के खुलासे के बाद 28 जुलाई को भू-अर्जन एवं पुनर्वास कार्यालय, आदित्यपुर के निर्देश पर जाँच टीम मौके पर पहुँची, लेकिन टीम के आते ही ठेकेदार निर्माण कार्य बंद कर कर्मचारियों समेत भाग गया। जाँच में पुष्टि हुई कि निर्माण कार्य के लिए पुनर्वास कार्यालय से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

अखिल भारतीय मानवाधिकार संघ के सदस्य और विस्थापित निवासी निर्मल गोप ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भू-माफिया और दलाल मिलकर गैर-विस्थापितों को बसाने और सरकारी संपत्ति बेचने का षड्यंत्र कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस मामले में निष्पक्ष जाँच और कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो सरकारी संपत्ति की लूट और नियमों की अनदेखी से प्रशासन की साख पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Chandil Train Accident: घटनास्थल पर पहुंचे मुरी और आद्रा डिविजन के पदाधिकारी मौके पर, मलबा हटाने का काम जारी

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *