Jamshedpur: एक रात में तीन मंदिरों में चोरी, छह दान पेटियों के ताले तोड़े – चांदी का मुकुट भी गायब

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के खड़ंगाझार क्षेत्र से चौंकाने वाली खबर… एक ही रात में तीन-तीन मंदिरों में चोरी की वारदात ने लोगों को हिला कर रख दिया है। शुक्रवार की रात चोरों ने श्री हनुमान मंदिर, श्री वीवीएस गणेश मंदिर और टीओपी परिसर स्थित जटाधारी शिव मंदिर को निशाना बनाया। आरोप है कि चोरों ने मंदिरों में रखी दान पेटियों के ताले तोड़कर नकदी और कीमती सामान चुरा लिया।

शिव मंदिर से चांदी का मुकुट, छत्र और नकदी गायब है, वहीं वीवीएस मंदिर में लगे सीसीटीवी में एक चोर अर्धनग्न अवस्था में, हाथ में रॉड लिए मंदिर में प्रवेश करता नजर आया। यहां छह दान पेटियों के ताले तोड़े गए।

भाजपा नेता अंकित आनंद ने कहा कि “ये धार्मिक आस्था पर सीधा हमला है। पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।” –

सोपोडेरा शिव मंदिर में भी दान पेटी चोरी हुई, जिसमें चार से पांच हजार रुपये होने का अनुमान है। लगातार हो रही इन चोरियों से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, और लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Indian Railways: त्योहारों में रेलवे का “Round Trip Package” ऑफर, Ticket Booking पर ऐसे मिलेगी 20% छूट

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time