Indian Railways: त्योहारों में रेलवे का “Round Trip Package” ऑफर, Ticket Booking पर ऐसे मिलेगी 20% छूट

नई दिल्ली:  त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में भारी भीड़ और टिकट की कमी से जूझ रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने “राउंड ट्रिप पैकेज” नाम की नई स्कीम शुरू की है, जिसके तहत आने और जाने का टिकट साथ बुक करने पर वापसी यात्रा के बेस किराए में 20% की छूट मिलेगी।

कैसे मिलेगा फायदा?
आने और जाने का टिकट एक ही नाम व डिटेल्स पर बुक होना चाहिए।
दोनों टिकट एक ही क्लास और एक ही स्टेशन जोड़ी (O-D Pair) के होने चाहिए।
आने की यात्रा 13 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच और वापसी 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच होनी चाहिए।
दोनों टिकट एक ही माध्यम से बुक हों — या तो ऑनलाइन या रिजर्वेशन काउंटर से।

किन नियमों का ध्यान रखना होगा?
आने का टिकट पहले बुक करना होगा, फिर कनेक्टिंग जर्नी फीचर से वापसी का टिकट।
वापसी टिकट पर एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) लागू नहीं होगा।
दोनों टिकट कन्फर्म होने चाहिए, बदलाव या रिफंड की सुविधा नहीं होगी।
इस ऑफर के साथ कोई और छूट, वाउचर या पास लागू नहीं होगा।
स्कीम सभी क्लास और ट्रेनों में लागू है, सिवाय Flexi Fare ट्रेनों के।

क्यों लाई गई स्कीम?
रेल मंत्री के अनुसार, त्योहारों के समय यात्रियों की भीड़ को अलग-अलग तारीखों में बांटकर यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाना इसका उद्देश्य है। इससे विशेष ट्रेनों का दोनों तरफ बेहतर उपयोग होगा और यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी। रेलवे इस स्कीम का प्रचार प्रेस, मीडिया और स्टेशनों पर घोषणाओं के जरिए करेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : World Tribal Day 2025: आदिवासी दिवस पर जानिए साहस, बलिदान और गौरव की अमर कहानियाँ – धरती आबा से द्रौपदी मुर्मू तक! जिन्होंने बदला इतिहास

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Chaibasa : सड़क दुर्घटना में नेक मददगार, राहवीर की भूमिका अहम, समय पर सहायता से बच सकती हैं कई जानें : संतोष कुमार

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय ) : एमडीडीटीआई में रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं,…

    Spread the love

    Bahragora : साइक्लोन अर्णव के प्रभाव से हुई 70 एमएम बारिश से धान की फसल पर मंडराया भारी संकट, अन्नदाता को सता रहा आर्थिक नुकसान का डर

    बहरागोड़ा : तीन राज्यों के त्रिवेणी संगम में स्थित बहरागोड़ा प्रखंड में साइक्लोन अर्णव के असर से पिछले दो दिनों के दौरान हुई मूसलाधार बेमौसम बारिश ने किसानों की नींद…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time