SBI में निकली बंपर भर्ती, जानिए योग्यता, सैलरी और चयन प्रक्रिया

नई दिल्ली:  अगर आप बैंक की नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में 5180 पद भरे जाएंगे।

आवेदन की तारीखें
शुरुआत: 6 अगस्त 2025
अंतिम तिथि: 26 अगस्त 2025
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना ज़रूरी है।

आयु सीमा:
कम से कम 20 साल
अधिकतम 28 साल (1 अगस्त 2025 तक)

आरक्षण के तहत छूट:

SC/ST: 5 साल
OBC: 3 साल
दिव्यांग: 10 साल

चयन प्रक्रिया – तीन स्टेप में नौकरी पक्की!
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
विषय: अंग्रेजी, गणित (Numerical Ability), रीजनिंग
कुल सवाल: 100
समय: 1 घंटा
नेगेटिव मार्किंग: हर गलत जवाब पर 0.25 अंक कटेंगे

2. मुख्य परीक्षा (Mains)
विषय: सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग
यह परीक्षा भी कंप्यूटर आधारित होगी।

3. स्थानीय भाषा की परीक्षा
जिस राज्य में पोस्टिंग चाहते हैं, उसकी भाषा बोलने, पढ़ने और समझने की क्षमता होनी चाहिए।

सैलरी और भत्ते
चयनित उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी, DA, HRA, और अन्य सरकारी भत्ते मिलेंगे।

आवेदन शुल्क कितना है?
जनरल/OBC/EWS: ₹750
SC/ST/दिव्यांग: कोई शुल्क नहीं

आवेदन कैसे करें?

  1. SBI की वेबसाइट पर जाएं- https://www.sbi.co.in
  2. “Careers” सेक्शन खोलें
  3. “Junior Associate Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें
  4. ऑनलाइन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस भरें
  5. फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट जरूर निकाल लें

 

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa मानहानि केस में राहुल गांधी को जमानत, झारखंड की चाईबासा कोर्ट ने दी बेल

 

 

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar : तेजस्वी यादव के करीबी, 01 लाख का इनामी राजद नेता देवा गुप्ता गिरफ्तार, मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी का है पति

    पटना : बिहार एसटीएफ (STF) की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर राजधानी पटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए मोतिहारी के कुख्यात अपराधी और राजद (RJD) नेता देवा गुप्ता…

    Spread the love

    Jamshedpur : बालू के अवैध खनन के खिलाफ सख्त हुआ सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन, परिवहन रोकने को जगह-जगह खुदवाया ट्रेंच

    जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। प्रशासन के निर्देश पर तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सपादा और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *