Saraikela: सरायकेला में जल्द शुरू होगा 300 बेड वाला नया अस्पताल, सिविल सर्जन से मिले विधायक प्रतिनिधि

Spread the love

सरायकेला:  जिले के नए सिविल सर्जन डॉ. सरयू कुमार सिंह से सोमवार को खरसावां विधायक के प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बीते दस वर्षों में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति और जरूरतों की जानकारी साझा की।

मुलाकात के दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि सरायकेला संजय परिसर में 300 बेड वाला नया जिला अस्पताल बनकर तैयार है। आने वाले दो महीनों में मौजूदा अस्पताल को वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस नए अस्पताल में नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ऑंकोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स जैसी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने बताया कि पिछले पाँच वर्षों में खरसावां विधानसभा क्षेत्र के हजारों गंभीर मरीजों को समय पर रिम्स और अन्य बड़े अस्पतालों तक पहुँचाकर उनकी जान बचाई गई है। उन्होंने कहा कि समय पर एंबुलेंस सुविधा मिलने से मरीजों को काफी राहत मिली है और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुलभ हो रही है।

सिविल सर्जन डॉ. सिंह ने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग का पूरा प्रयास रहेगा कि जिले के लोगों को समय पर इलाज मिले और सभी नागरिक स्वस्थ रहें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन और आम जनता के सहयोग से स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।

इस मुलाकात के दौरान भारतीय वायु सेना के पूर्व सैनिक विजय कुमार साहू भी उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: JPSC में सफल युवाओं का सरायकेला में सम्मान, DC ने दी प्रेरणादायक शुभकामनाएं


Spread the love

Related Posts

AIIMS Convocation 2025: राष्ट्रपति के स्वागत में रेलमार्ग से देवघर पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार

Spread the love

Spread the loveदेवघर:  भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देवघर पहुंच रही हैं. दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के पहले…


Spread the love

Trump ने भारत को एक साथ दिए दो झटके, 6 भारतीय कंपनियां बैन, कहा – पाकिस्तान से तेल खरीदेगा भारत

Spread the love

Spread the loveनई दिल्ली:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर सीधा हमला बोलते हुए ट्रुथ सोशल पर बयान जारी किया है. उन्होंने भारत पर 25% टैरिफ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *