Potka : पोटका के पावरू में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

पोटका : पावरू गांव में ग्राम सभा की ओर से सरहुल पर्व धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। अच्छी बारिश, अच्छी फसल, गांव में सुख-शांति, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना को लेकर इस पर्व का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत हाता चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई, जिसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ सरहुल नृत्य का आयोजन हुआ।
इसके बाद पावरू पहाड़ में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की गई और जल, जंगल और जमीन की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया गया। सरहुल पर्व के दौरान बच्चे, युवा और महिलाएं उत्साह के साथ नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते नजर आए।
इस मौके पर आनंद पाल, जयराम हांसदा, जयपाल सिंह भूमिज, मानिक सरदार, महेंद्र पाल, ग्राम प्रधान लकीकांत भूमिज सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट और मोक्ष की प्राप्ति होती है- सूदर्शनाचार्य महाराज

बिष्टुपुर में जालंधर वध और द्वादश ज्योतिर्लिंगों की कथा का वर्णनजमशेदपुर : शिव महापुराण में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का वर्णन अत्यंत पावन और कल्याणकारी है, जो शिव के ज्योति स्वरूप का…

Spread the love

Potka : तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, चालक फरार

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता–टाटा मुख्य मार्ग पर मोहलडीह स्थित पूर्व विधायक मेनका सरदार के आवास के समीप शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक वृद्ध…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time