Seraikela : संथाली व ओलचिकी लिपि की अवहेलना कर रही हेमंत सरकारः बाबूराम सोरेन

आदिवासी समाज ने संथाली शिक्षा की देवी बिदू चादान की पूजा की

सरायकेला : चांडिल स्थित वीर सिदो-कान्हू पब्लिक स्कूल सालगाडीह में बुधवार को संथाली शिक्षा की देवी बिदु चादान की पूजा की गई. इस दौरान लोगों ने झारखंड सरकार पर संथाली व ओलचिकि की अपेक्षा  का आरोप लगाया. सामाजिक कार्यकर्ता बाबूराम सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संथाली भाषा और ओलचिकि लिपि के उत्थान के लिए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में संथाली भाषा को शामिल किए जाने के बावजूद, राज्य और केंद्र सरकार इस भाषा को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त काम नहीं कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें : Chakulia : जामबनी में धूमधाम से हुई बिदू चादान पूजा, आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने संथाली भाषा और ओलचिकि लिपि को बढ़ावा देने के लिए कुछ कदम उठाया था. विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक पठन-पाठन करने का आदेश दिया था. साथ और सरकारी कार्यालयों में ओलचिकि लिपि में नामकरण का लागू करवाया. लेकिन वर्तमान सरकार इस दिशा में कोई प्रयास नहीं कर रही है.यह मुद्दा संथाली भाषा और संस्कृति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को लेकर सवाल उठाता है. संथाली भाषा भारत की एक महत्वपूर्ण भाषा है, जो झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अन्य राज्यों में बोली जाती है. इसके उत्थान के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है. मौके पर बनमाली हांसदा, सुदन टुडू, मोहन हांसदा, सुनिल मारडी आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : देवघर से सिमुलडांगा तक सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की मांग

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 9 अप्रैल तक हर बूथ मजबूत करने का लक्ष्य

पोटका : प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं ग्राम पंचायत कमेटी के गठन को लेकर पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो थाना शांति समिति की बैठक में उठा नशाखोरी का मुद्दा, रोक लगाने की मांग

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र में आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी को देखते हुए सोमवार को मानगो थाना परिसर में शांति समिति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time