गम्हरियाः यशपुर पंचायत अंतर्गत राजगांव व रायबासा के मध्य दो दिवसीय शीतला पूजा की शुरुआत बुधवार से हुई. इस दौरान श्रद्धालुओं ने शीतला माता की पूजा कर निरोग रहने की कामना की. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि पहला दिन माता के समक्ष मिष्ठान पूजा का आयोजन किया गया, जबकि गुरूवार को बलिपूजा व भोग वितरण के पश्चात दो दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा. माता की पूजा करने से लोग रोगों से मुक्त होते है.
इसे भी पढ़ेः Gamaharia: राजगांव में शिव मंदिर निर्माण का भूमिपूजन 17 फरवरी को, चला सफाई अभियान
There is no ads to display, Please add some



















































