Gamharia: मामूली विवाद पर IOC कर्मी के साथ मारपीट, विरोध में दुकानें बंद

गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र के लार्ज सेक्टर स्थित आइओसी गेट के पास शुक्रवार को मामूली विवाद के बाद होटल संचालक अभिषेक दास ने अपने कुछ साथियों के साथ आइओसी कर्मी बुद्धेश्वर नायक के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए।

पुलिस शिकायत और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद घायल आइओसी कर्मी बुद्धेश्वर नायक ने गम्हरिया थाना में अभिषेक दास और उनके तीन अन्य साथियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय लोगों का विरोध

मारपीट की घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने गेट के पास स्थित दुकानों को बंद रखकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान गम्हरिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora: जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन का सख्त कदम, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *