Bokaro : बोकारो में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने बाजार में मचाया हाहाकार, लाखों की संपत्ति जलकर राख

बोकारो:  बोकारो जिला के दुंदीबाग बाजार में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग ने कपड़ों की दुकानों को अपने चपेट में ले लिया और 6-7 दुकानों की संपत्ति लाखों रुपए की जलकर राख कर दी।

दुकानदारों के अनुसार, आग रुई की दुकान से शुरू हुई और तेजी से अन्य दुकानों में फैल गई। दुकानदारों ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और उसे संभालने का कोई मौका नहीं मिला।

सूचना मिलते ही मौके पर 5 दमकल की गाड़ियां और बीएसएल व झारखंड सरकार की दमकल टीमें पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। आग की वजह से दुकानदारों का लाखों रुपए का समान जलकर राख हो गया। यह घटना सिटी थाना क्षेत्र के दुकानदारों और बाजार की रोजमर्रा की रौनक के लिए भारी झटका है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jadugora: यूसिल नरवा पहाड़ में रक्तदान शिविर, CISF जवान और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़चढ़ कर किया रक्तदान

Spread the love

Related Posts

Gua : खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर घायल, टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंड़ी रेफर

गुवा : शनिवार देर शाम गुवा थाना क्षेत्र के गंगदा गांव में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की…

Spread the love

Bahragora : पाटपुर के युवक का पेड़ में झुलता हुआ मिला शव, इलाके में सनसनी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक के पास शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक युवक की लाश को पेड़ से फंदे पर झूलते देखा।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time