सरायकेला: दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल ने जनता के लिए चेतावनी जारी की है। बताया गया है कि 4 अक्टूबर 2025 को पुरूलिया-कोटशीला नए रेल खंड पर 121 किमी/घंटा की गति से स्पीड ट्रायल किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने आम जनता से अनुरोध किया है कि स्पीड ट्रायल के दौरान रेलवे पटरियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, क्योंकि यह सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है।
स्पीड ट्रायल का विवरण
तारीख: 4 अक्टूबर 2025
स्थान: पुरूलिया-कोटशीला नया रेल खंड (किमी 323 से किमी 358 तक)
गति: 121 किमी/घंटा
रेलवे प्रशासन ने कहा है कि ट्रायल के दौरान रेलवे पटरियों के पास न रहें और बच्चों व पालतू जानवरों को भी पटरियों से दूर रखें। यह सूचना यात्रियों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जारी की गई है।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some


















































