Saraikela: टाटा-पुरुलिया मार्ग पर ट्रेलर ने कुचला, युवक की मौके पर मौत

सरायकेला:  नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगीलोंग गांव के निवासी बीरबल गोराई उर्फ़ मांगुर की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे, बीरबल गोराई मोटरसाइकिल (नंबर जेएच 09 एफ 4576) पर रघुनाथपुर जा रहे थे। इसी दौरान टाटा-चांडिल-पुरुलिया मुख्य राज्य मार्ग पर एक ट्रेलर, जो पुरुलिया से टाटा की ओर जा रहा था, पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बीरबल गोराई की मौके पर ही मौत हो गई। उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और खून से लथपथ हालत में वह सड़क पर पड़े रहे। चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूत्रों के अनुसार, बीरबल गोराई अपने गांव में देशी महुआ शराब की सफलाई का व्यवसाय करते थे।

घटना के बाद परिवार और गांव में गहरा शोक है। ग्रामीण और परिजन इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं और सड़क सुरक्षा और अवैध शराब के मुद्दों पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: पुरूलिया-कोटशीला रेल खंड पर 4 अक्टूबर को होगा स्पीड ट्रायल, जनता से सुरक्षा का आग्रह

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time