Deoghar: गांधी-जेपी के विचारों से बिहार की राजनीति को दिशा देंगे: सूरज मंडल

देवघर:  पूर्व सांसद और भाजपा नेता डॉ. सूरज मंडल ने कहा कि बिहार में दोबारा जंगलराज नहीं लौटे, इसके लिए गांधी और जयप्रकाश नारायण (जेपी) के विचारों के जरिए नेताओं को दिशा देने की जरूरत है। वे रविवार को देवघर के पुरनदाहा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

डॉ. मंडल ने बताया कि हाल ही में पटना राजभवन में आयोजित एक बड़े सेमिनार में वे विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ खान और केरल के राज्यपाल भी मौजूद थे। चर्चा में यह बात सामने आई कि गांधी के बाद जेपी ही थे जिन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन खड़ा किया। मंडल ने कहा, “हम बिहार की राजनीति को उसी विचारधारा की ओर ले जाने का प्रयास करेंगे।”

उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे डुप्लीकेट वोटरों की बात कर रहे हैं, जबकि उनके पिता लालू प्रसाद के शासनकाल में मतगणना में गड़बड़ी और डुप्लीकेट बैलेट का खेल होता था। मंडल ने आरोप लगाया कि लालू परिवार ने पिछड़ों और दलितों के नाम पर वोट तो लिया, लेकिन उनके लिए कोई ठोस काम नहीं किया।

डॉ. मंडल ने भाजपा से भी अपील की कि विधानसभा चुनाव में टिकट उन्हीं कार्यकर्ताओं को मिले जो धरातल पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रमा देवी और सुनील कुमार पिंटू जैसे नेताओं का टिकट काटने से वैश्य समाज नाराज है, लेकिन उन्हें मनाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने नीतीश कुमार की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार में जेपी आंदोलनकारियों की पेंशन 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार कर दी गई है, लेकिन झारखंड में अब भी यह केवल 5 हजार है। झारखंड आंदोलनकारियों की राशि भी 3 हजार से बढ़ाकर केवल 3500 की गई है।
डॉ. मंडल ने कहा, “यह रकम तो एक दिन की मजदूरी भी नहीं है। हमारी मांग है कि मध्य प्रदेश की तरह झारखंड में भी जेपी आंदोलनकारियों को 35 हजार की पेंशन और मेडिकल सुविधा मिले।”

 

 

इसे भी पढ़ें : Bihar : अब पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में भी होगा SIR, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित

सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने प्रदान किया अवार्ड जमशेदपुर : सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार को मानद…

Spread the love

Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *