Jamshedpur: अब टाटा स्टील तक पहुंचेगी क्वार्टर हादसे की आंच, मृतक परिवार से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बर्मामाइंस पहुंचकर रविवार को घटित हादसे में मृत युवक मो. मुन्ना के घर जाकर उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिलाया.

दीवार गिरने से गई जान, टाटा स्टील की लापरवाही पर सवाल
स्थानीय लोगों ने कांग्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि वर्मामाइंस में टाटा स्टील द्वारा क्वार्टरों को खाली कराया जा रहा था. इसी प्रक्रिया के दौरान एक दीवार गिर गई, जिससे मो. मुन्ना की मृत्यु हो गई. इस मामले में वर्मामाइंस थाना प्रभारी से मिलकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने घटना की विस्तृत जानकारी दी.

पहले भी हो चुके हैं हादसे, सुरक्षा के नाम पर शून्य तैयारी
दौरे के क्रम में यह भी उजागर हुआ कि इसी क्षेत्र में पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, परंतु टाटा स्टील या जुस्को प्रबंधन ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए. न तो क्वार्टरों को घेरा गया, न बिजली आपूर्ति रोकी गई और न ही सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई. इस लापरवाही ने एक और निर्दोष जान ले ली.

एफआईआर की चेतावनी, न्याय की मांग
जिला अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने स्पष्ट किया कि यदि मृतक परिवार को समुचित मुआवजा और सहायता नहीं मिली, तो कांग्रेस पार्टी टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर मंच पर आवाज बुलंद करेगी.

प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे ये नेता
इस अवसर पर मंडल पर्यवेक्षक महेन्द्र पांडेय, गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता, सतीश कुमार, टाटानगर मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अंसार खान, शमशेर खान, राजा ओझा, रवि करुवा, राजकुमार वर्मा, अरुण बारीक, प्रवीण महानन्द, एस. पी. सिंह, पवन कुमार, रंजीत दास, सुनील कुमार समेत कई कांग्रेसजन उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: चार दोस्त पहुंचे थे डैम, दो ही लौटे – नरगा डैम की गहराइयों में समा गईं दो जिंदगियाँ

 

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश जाना का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कांग्रेस के कद्दावर नेता के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत अंतर्गत शासन गांव निवासी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम वार्ड 21 से मोहम्मद शमशेर ने ठोकी दावेदारी, किया नामांकन दाखिल

नामांकन के बाद समर्थकों में दिखा उत्साह, विकास के मुद्दों को बनाया चुनावी आधार जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र के बादाम सही रोड नंबर 7 स्थित वार्ड संख्या 21…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *