चांडिल : नीमडीह क्षेत्र में फिर सजने लगा लॉटरी का बाजार, मजदूर वर्ग लुटा रहे मेहनत की कमाई

 

चांडिल : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर, आदरडीह, चालियामा आदि गांव में अवैध नकली लॉटरी का व्यापार अपने शवाब पर है। जबकि झारखंड में राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा लॉटरी पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बाबजूद लॉटरी माफिया धड़ल्ले से अवैध नकली लॉटरी का कारोबार चला रहा है। सूत्रों के अनुसार धनबाद व पश्चिम बंगाल से अवैध नकली लॉटरी नीमडीह थाना क्षेत्र में उपलब्ध कराया जाता है।

सफेदपोश शामिल

जिसमें नीमडीह क्षेत्र के एक किंगपिन सफेदपोश शामिल है । जो पश्चिम सिंहभूम क्षेत्र के मूल निवासी है। वे कुछ एजेंट के माध्यम से लॉटरी को होटल, पान दुकान, सैलून जैसे जनबहुल जगह पर बिक्री कराता है। दूसरे किंगपिन पुरुलिया जिला के बलरामपुर का निवासी है। वे पश्चिम बंगाल से ही झारखंड में एजेंट के माध्यम से अपने अवैध लॉटरी का व्यापार चलाता है।

अपनी गाढ़ी कमाई लूटा रहे हैं

अवैध लॉटरी का सिंडिकेट के जाल में फंस कर गरीब मजदूर वर्ग के लोग अपनी मेहनत की कमाई लॉटरी लगने की उम्मीद पर लुटाते हैं। लॉटरी खरीदने वाले अधिकतर लोग आर्थिक कमजोर वर्ग के हैं। अवैध नकली लॉटरी के चंगुल में फंसकर युवा वर्ग के अलावा दिहाड़ी मजदूर, दुकानदार, ऑटो चालक, सब्जी विक्रेता आदि अपनी गाढ़ी कमाई लूटा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: भाजपा का ऐलान, 25 अप्रैल को मधुपुर में मंत्री हफीजुल अंसारी के आवास का घेराव

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

    जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

    Spread the love

    Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

    जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time