Jamshedpur: जमशेदपुर में अग्रवाल सम्मेलन की बैठक, तय हुई पांच दिवसीय रूपरेखा – अग्रसेन जयंती की तैयारियां शुरू

जमशेदपुर:  आगामी अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की एक अहम बैठक अग्रसेन भवन, साकची में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने की. उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं और युवाओं से अपील की कि वे महाराजा अग्रसेन को आदर्श मानते हुए इस आयोजन को सामाजिक समरसता के साथ मनाएं.

सुशील अग्रवाल ने कहा कि यह उत्सव समाज के सभी वर्गों को जोड़ने वाला होना चाहिए. उन्होंने इस अवसर पर समाजिक एकता, सेवा और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने पर बल दिया.

सम्मेलन के वरिष्ठ सदस्य विवेक चौधरी ने प्रस्तावित पांच दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की. उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां शामिल रहेंगी जो समाज की सहभागिता को और मजबूत करेंगी.

बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े 150 से अधिक सदस्य मौजूद रहे. सभी ने एकजुटता के साथ जयंती समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया. प्रमुख रूप से ओमप्रकाश रिंगसिया, शंकर सिंघल, उमेश शाह, नंदकिशोर अग्रवाल, सत्यनारायण मुन्ना, विमल रिंगसिया, महावीर मोदी, सुभाष शाह, बजरंग अग्रवाल, पंकज छांवछारिया, श्रवण देबुका, अजय चेतानी, कमल लड़ा, भोला चौधरी, आलोक चौधरी, जगदीश मुनका, सीताराम देबुका, गिरधारी खेमका, कमल चौधरी, विवेक पुरिया, अशोक खंडेलवाल, महेश छापोलिया, बिनोद शाह, नेहा अग्रवाल, रजनी बंसल, निशा सिंघल, रीना गोयल और पूजा अग्रवाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें :

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के रीवा में जन्मा ‘एलियन’ जैसा नवजात, डॉक्टर भी रह गए हैरान
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *