Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के रीवा में जन्मा ‘एलियन’ जैसा नवजात, डॉक्टर भी रह गए हैरान

रीवा:  मध्यप्रदेश के रीवा जिले की चाकघाट तहसील के ढकरा सोंनौरी गांव में एक स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां की प्रियंका पटेल ने एक ऐसे नवजात को जन्म दिया है, जिसकी आकृति आम बच्चों से बिल्कुल भिन्न है.

डिलीवरी चाकघाट अस्पताल में सामान्य प्रक्रिया से हुई. लेकिन जैसे ही बच्चे का जन्म हुआ, उसकी असामान्य शारीरिक बनावट देख वहां मौजूद चिकित्सा कर्मी भी चौंक गए. परिजनों ने भी इस दृश्य को अविश्वसनीय बताया. बच्चे की शक्ल कथित रूप से एलियन जैसी प्रतीत हो रही थी.

तुरंत रेफर कर किया गया भर्ती
जन्म के कुछ ही मिनटों बाद बच्चे की स्थिति गंभीर हो गई. प्राथमिक इलाज के बाद उसे रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है.

डॉक्टरों ने जताई दुर्लभ बीमारी की आशंका
मेडिकल विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मामला किसी जेनेटिक डिसऑर्डर या दुर्लभ जन्मजात बीमारी से संबंधित हो सकता है. विशेषज्ञों की टीम उसकी जांच और इलाज में जुटी हुई है. फिलहाल, नवजात की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: राष्ट्रपति से मिले झारखंड के सोहराय कलाकार, ‘Kala Utsav 2025’ में प्रस्तुत की विरासत की छटा

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : फ्लाई ऐश डंपिंग पर सख्त हुए विधायक संजीव सरदार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लिखा पत्र

    किसानों की जमीन और पर्यावरण को नुकसान पर जताई चिंता, अविलंब रोक लगाने की मांग पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों…

    Spread the love

    America : भारत में जन्मी रिनी संपत वाशिंगटन डीसी के मेयर के चुनाव में पहली दक्षिण एशियाई उम्मीदवार बनी

    वाशिंगटन : तमिलनाडु में जन्मीं रिनी संपत वाशिंगटन डीसी के मेयर पद के चुनाव में हिस्सा लेने वाली पहली दक्षिण एशियाई उम्मीदवार बनी।डेमोक्रेटिक पार्टी की 31 वर्षीय सरकारी अनुबंधक का चुनाव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time